शुचिता योजना
बालिकाओं में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता संबंधी आदतों का विकास तथा उनकी निरंतर एवं निर्बाधि शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु राज्य सरकार की पहल।
शुचिता योजना
किशोरी बालिकाओं में मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने एवं उनकी शिक्षा को निर्बाध बनाए रखने हेतु राज्य सरकार की एक संवेदनशील और प्रभावी पहल।
शुचिता योजना क्या है?
शुचिता योजना राज्य सरकार द्वारा संचालित एक कल्याणकारी योजना है, जिसके अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुलभ सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। योजना के अंतर्गत सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन, भस्मक मशीन तथा स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।
योजना के उद्देश्य
निरंतर शिक्षा
मासिक धर्म के कारण विद्यालय छोड़ने की समस्या में कमी।
स्वच्छता जागरूकता
सही स्वच्छता आदतों का विकास।
स्वास्थ्य सुरक्षा
संक्रमण एवं स्वास्थ्य जोखिमों में कमी।
पर्यावरण संरक्षण
सुरक्षित एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट निपटान।
लक्षित हितग्राही
इस योजना के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत समस्त किशोरी बालिकाएं प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होती हैं।
योजना के प्रमुख लाभ
- ✔ विद्यालय में सेनेटरी नेपकिन की निःशुल्क उपलब्धता
- ✔ आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित सहायता
- ✔ किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं आत्मविश्वास में वृद्धि
- ✔ विद्यालय छोड़ने की दर में उल्लेखनीय कमी